जमशेदपुर: झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर शहर पहुंची. उनके साथ आयोग के सदस्य सुनील कुमार वर्मा, मिनाहजुल हक, व विकास दोदराजका भी मौजूद रहे. विदित हो कि आयोग के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोग के सदस्यों का कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय, बाल संरक्षण गृह (बाल सुधार गृह) और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया जाना है.(नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में आयोग की अध्यक्ष काजल यादव ने बताया, कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बाल संरक्षण गृह एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करना है. वहां क्या सुविधाएं हैं, क्या खामियां है, इसकी जांच की जाएगी.











