चाकुलिया : झारखंड दिव्यांग मोर्चा की चाकुलिया प्रखंड कमेटी की एक बैठक गुरुवार को अध्यक्ष गंगा नारायण दास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में चाकुलिया प्रखंड के अन्त्योदय राशन कार्डधारियों की जांच करा कर दिव्यांगों को अंत्योदय राशन कार्ड मुहैया कराने, शिक्षित बेरोजगार युवकों को निःशुल्क ई-रिक्शा प्रदान करने, रोजगार के साधन उपलब्ध कराने, नगर पंचायत द्वारा होल्डिंग टैक्स में वृद्धि वापस लिये जाने एवं होल्डिंग टैक्स समेत अन्य शुल्कों से दिव्यांगों को मुक्त रखने, सभी सरकारी कार्यों में दिव्यांगों की भागीदारी सुनिश्चित करने समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में अध्यक्ष गंगा नारायण दास ने दिव्यांगों की मांगों को लेकर 26 जनवरी के बाद नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष बेमियादी हड़ताल की चेतावनी भी दी.



