बोकारो: बोकारो नया मोड स्थित सरकारी बस अड्डे का लगातार हो रहे अतिक्रमण शिकायत के बाद चास एसडीएम दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को बस अड्डे पहुंचे और बस अड्डे का निरीक्षण किया. इस दौरान वहां संचालित हो रही दुकानों से कागजात की जांच की. कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर सभी दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया. वहीं एसडीएम के निरीक्षण के दौरान मौके पर शराब का सेवन कर रहे लोग फरार हो गए. चास एसडीएम के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी, चास अंचलाधिकारी भी मौजूद रहे. चास एसडीएम दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि लगातार सरकारी बस अड्डे में अतिक्रमण और अवैध दुकान की सूचना मिल रही थी.(नीचे भी पढ़े)
इसी को लेकर आज निरीक्षण करने पहुंचे. यहां कई दुकानें संचालित हो रही है जिनके पास कागजात नहीं थे, उन्हें बंद करने का निर्देश दिया.साथ ही कहा कि सरकारी बस अड्डे की स्थिति भी काफी खराब है. खुलेआम दिन के उजाले में लोग नशे का सेवन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बोकारो डीटीओ को जमीन के मालिकाना हक और इसके पूरे कागजात की जानकारी लेने को कहा. चास अंचलाधिकारी दुकानदारों लिस्ट बनाकर उपलब्ध कराएंगे. लिस्ट आने के बाद दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए दुकानों को खाली कराया जाएगा.



