रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर:आगामी 24 जनवरी 2023 के खतियानी जोहार यात्रा में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन चाईबासा खूंटकट्टी मैदान में हो रहा है. जिसको लेकर चक्रधरपुर विधानसभा स्तरीय बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष भूवनेश्वर महतो ने की. बैठक को विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष सुखराम उरांव के द्वारा बंदगांव ,चक्रधरपुर और चक्रधरपुर नगर से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं की भागदारी को लेकर तैयारी समिति भी बनाया गया. साथ ही कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए वाहन को व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई. विधायक सुखराम ने कहा कि खतियानी जोहार यात्रा ऐतिहासिक होने जा रहा है, जिसकी तैयारी पूरे जिला के प्रखंड और नगर में हो रहा है.(नीचे भी पढ़े)

झामुमो कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश दिखाई दे रहा है. चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में खतियानी जोहार यात्रा में लोग जायेंगे. बैठक में जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, जिला उपाध्यक्ष दीपक प्रधान, प्रदीप महतो, चुम्बरू जामुदा, संजय हांसदा, ताराकांत सिजुई, सन्नी उरांव, लखन हेमब्रम, प्रेम मुंडारी, मिथुन गागराई, शंकर नायक, अमर बोदरा, पीरू हेमब्रम, मेलानी बोदरा, मंटू गागराई, सेलाय मुंडा, आलोक मुंडू, सरवर नेहाल नज्जू, मुन्ना खान, जय कुमार सिंहदेव, मुखिया महेंद्र पूर्ति, लोचन महाली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.



