रांची : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत गुरुवार को रांची पहुंचे. रांची में ही वे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. इसके बाद केंद्रीय मंत्री शेखावत ने परियोजना निकायों में अधिकारियों के साथ राज्य में संचालित जल जीवन मिशन (हर घर नल-जल योजना) एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की कार्य प्रगति की समीक्षा की.
बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त सचिव लघु महाजन, विभागीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रिया एवं स्वच्छता विभाग के सचिव डॉ मनीष रंजन सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे.



