जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी तार कंपनी के एमडी नीरजकांत के इस्तीफा देने के बाद अब नये एमडी का पदस्थापन कर दिया गया है. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन के आदेश पर आइएल 2 स्तर के अधिकारी अभिजीत अविनाश नानोती को तार कंपनी का नया एमडी बनाया यगा है. श्री अभिजीत अविनाश नानोती वाइस प्रेसिडेंट वन सप्लाइ चेन के ऑफिस में पदस्थापित थे. तीन साल के लिए उनका यह पदस्थापन किया गया है. उनको लांग प्रोडक्ट मार्केटिंग व सेल्स के चेयरपर्सन को रिपोर्ट करने को कहा गया है. वे जमशेदपुर से ही ऑपरेट करेंगे. उनके इस पदस्थापन का सरकुलर निकल गया है और उनको तत्काल प्रभाव से नये पद को संभालने को कहा गया है. अभिजीत अविनाश नानोती एक्सएलआरआइ से जेनरल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग ले चुकी है. वे टीक्यूएम के लिए भी काम कर चुकी है. (नीचे भी पढ़ें)
आपको बता दें कि तार कंपनी के एमडी नीरजकांत ने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिये थे. वैसे यह बताया गया था कि वे निजी तौर पर अपने पद से इस्तीफा दिये है. लेकिन इसको लेकर चर्चा थी कि उनके खिलाफ कुछ जांच की गयी थी, जिसके बाद उनसे इस्तीफा ले लिया गया था. लेकिन अब तक ना तो मैनेजमेंट और ना ही खुद नीरजकांत ने इसके बारे में कोई अधिकारिक जानकारी दी है कि आखिर उनका इस्तीफा क्यों हुआ है.



