
अनिल कुमार / बोकारो : झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस धनबाद यात्रा के दौरान यहां कुछ समय के लिए बोकारो स्टील सिटी स्थित बोकारो निवास में रूके थे. इस दौरान पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जहां उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा समेत अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थित थे. इससे पूर्व उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक चंदन झा, उप विकास आयुक्त कीर्ती, एसडीओ चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, बीएसएल पदाधिकारी ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर जिला व अनुमंडल स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे.



