
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाखुर्शी पंचायत के खड़िया कॉलोनी एनएच 33 किनारे टुसू मेला का आयोजन किया गया है. शनिवार को सुबह 9 बजे से भव्य टुसु मेला आयोजन किया जायेगा. उक्त आयोजन सार्वजनिक टुसु कमिटी खड़िया कॉलोनी द्वारा किया जा रहा है. टुसु मेला के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कमिटी के सदस्यों ने बताया कि हमें अपनी परंपरा, संस्कृति और सभ्यता को बचाकर रखना है. संस्कृति ही हमारी ताकत और पूंजी है. इस वर्ष मेले के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमें झारखंडी संस्कृति की झलक दिखेगी. टुसु मेले में विख्यात झुमुर सम्राट संतोष महतो व उनके टीम द्वारा झुमुर नाच प्रस्तुत करेंगे. इसके अलावा घोड़ा नाच, शिल्पीकार नेपाल महतो पुरुलिया, भालुक नाच, शिल्पीकार स्वेत कमल महतो द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा. बता दें कि कल ग्रामीण ढोल-नगाड़े व मांदर की थाप पर टुसू गीत व झूमर पर पारंपरिक नृत्य कर सभी टुसू मेले में पहुचेंगे. इस टुसु मेले में कई गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है. अलग-अलग क्षेत्रों से विशिष्ट लोगों को निमंत्रण भेजे गए हैं.



