चाकुलिया: अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पर उप प्रमुख कविता साव अपने समर्थकों के साथ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. मौके पर उपप्रमुख कविता साव ने कहा कि चाकुलिया-माटिहाना और धालभूमगढ़-बेंद सड़क पर दिन रात भारी वाहनों का परिचालन हो रहा है. जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होने से ग्रामीणों को जान माल की क्षति हो रही है और भारी वाहनों के परिचालन से सड़क भी जर्जर हो रहे है. उपप्रमुख ने कहा की वाहन मालिक टोल टैक्स से बचने के लिए भारी मालवाहक वाहनों को बहरागोड़ा के माटिहाना होकर चाकुलिया होते हुए पश्चिम बंगाल ले जा रहे हैं जिससे सरकार को लाखों की राजस्व का नुकसान हो रहा है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि उक्त सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने के लिए वे आज एक दिवसीय धरना देकर संबंधित पदाधिकारी से भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जल्द विभाग द्वारा पहल नहीं किया गया तो वे आगे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी. इस मौके पर डालिया महतो, सुमन देवी, ऋतु टुडू, अंजली सोरेन, रिंकु सिंह, मंजु राणा, स्वर्णलता महतो, गीतारानी महतो, प्रकाश गोप, विकास महतो, शंखदीप महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



