जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा में एक व्यक्ति के घर पर चढ़कर गाली गलौज की गई. गाली गलौज करने के बाद दबंग आरोपी घर के बाहर रखी सरिया उठा ले गए. इस मामले में पीड़ित अजीत महतो ने शुक्रवार को थाना में जाकर आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है. अजीत महतो ने बताया कि 19 जनवरी की रात लगभग 10:00 बजे उनके घर पर सूरज महतो और संतू महतो आए.(नीचे भी पढ़े)
उनके साथ पलटन मुखी और राकेश कर्मकार का बेटा भी था. यह लोग लाठी डंडा लिए हुए थे. गाली गलौज किया और फिर बाहर रखे दो बंडल राड भी उठा ले गए. उन्होंने परसुडीह थाने में मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.




