जमशेदपुर: आजादनगर के जाकिर नगर रोड नंबर 10 के पास हुए शब्बीर हत्याकांड में कांग्रेस के नेता बबलू नौशाद पर नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई थी. इस मामले में शुक्रवार को बबलू नौशाद की पत्नी एसएसपी ऑफिस पहुंची. एसएसपी को ज्ञापन देकर बताया कि उनके पति बबलू नौशाद 13 जनवरी की रात घटनास्थल पर नहीं मौजूद थे. उनके पति कुली रोड स्थित अपने कार्यालय में थे. इस मामले में उनको झूठा फंसाया जा रहा है. वह अपने कार्यालय में एक पति पत्नी का विवाद सुलझा रहे थे. उनके कार्यालय में सीसीटीवी भी लगा हुआ है. इसकी फुटेज की जांच कर देखा जा रहा सकता है कि 13 जनवरी को रात 10:00 बजे जब शब्बीर का मर्डर हुआ तब उनके पति कहां थे.(नीचे भी पढे)
इसी तरह इस मामले में जेल भेजे गए हाजी सद्दाम की पत्नी भी एसएसपी ऑफिस पहुंची थी और उन्होंने भी बताया कि उनके पति घटनास्थल पर नहीं थे. उनके पति कहीं और थे. उनका भी इस हत्याकांड में कोई हाथ नहीं है. पुलिस मामले की जांच करे. उनके पति बेकसूर हैं. दोनों पत्नियों ने मामले की जांच कर न्याय देने की गुहार लगाई है. विदित हो कि 13 जनवरी की रात 10:00 बजे आजादनगर के कुली रोड पर जमीन कारोबारी शब्बीर की हत्या कर दी गई थी.



