रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : रैपिड एक्शन फोर्स की 106वीं बटालियन ने चक्रधरपुर चांदमारी मोहल्ले में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. स्थानीय पुलिस व अनुमंडल अस्पताल के पदाधिकारियों के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 106 रैपिड एक्शन फ़ोर्स के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्विनी कुमार ने चाँदमारी मोहल्ला और उसके आस पास के इलाकों के हर उम्र और वर्ग के लोगों की मुफ्त जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की. (नीचे भी पढ़ें)

चिकित्सा शिविर में लगभग 400 से ज्यादा लोगों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, घुटनों के दर्द और आम मौसमी बीमारियों की जांच की गई. इस दौरान रैफ के उप कमांडेंट प्रकाश चंद्र बादल, इंस्पेक्टर एलबी सिंह के साथ चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार भी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
चक्रधरपुर में रैफ ने किया फ्लैग मार्च

रेल नगरी चक्रधरपुर में गणतंत्र दिवस के दौरान शांति व्यवस्था और अमनचैन बनाये रखने के लिए शुक्रवार दोपहर में रैपिड एक्शन फ़ोर्स ने शहर के विभिन्न भागों में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च की शुरुआत चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय से हुई, जिसके बाद रैफ के जवान एनएच 75 ई रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग होते हुए पवन चौक पहुंचा, बाद में राजबाड़ी रोड होते हुए जामा मस्जिद 10 नंबर वार्ड, असलम चौक, पवन चौक, बाटा रोड, पुराना रांची रोड होते हुए वापस नगर परिषद कार्यालय पहुंचे. (नीचे भी पढ़ें)

फ्लैग मार्च का नेतृत्व 106 रैपिड एक्शन फ़ोर्स कमांडेंट प्रकाश चंद्र बादल, चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार कर रहे थे. इस दौरान रैफ के जवानों ने पूरी मुस्तैदी कतार बनाकर चल रहे थे. बता दें कि 12 नवंबर की शाम हिंदूवादी कमल देवगिरि की बम और गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद शहर का माहौल बिगड़ गया था.



