चाकुलिया : चाकुलिया विधायक कार्यालय में शुक्रवार को झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में हुई. बैठक के मुख्य अतिथि, विधायक समीर महंती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 31 जनवरी को जमशेदपुर में सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की खतियानी जोहार यात्रा का कार्यक्रम है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं से उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया. श्री महंती ने कहा कि राज्य में झामुमो की लहर है. उन्होंने कार्यकर्ताओं का अपने-अपने क्षेत्र में हेमंत सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों की चर्चा कर पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक कर संगठन से जोड़ने का आह्वान किया. बैठक में पार्टी की मजबूती एवं विस्तार पर चर्चा की गई. मौके पर जिला सचिव घनश्याम महतो, साहेबराम मांडी, शिवचरण हांसदा, दाखिल किस्कू, कुंवर हांसदा, बुबाई दास, मिठू हांसदा, साकिला सोरेन, सुंदर हेम्ब्रम, गौतम दास, विजय गोस्वामी, बलराम महतो, राजा बारिक, मंगल हांसदा, मिथुन कर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




