जमशेदपुर : स्वर्णरेखा और खरकाई नदी तट के विकास के लिये राज्य के मंत्री और स्थानीय कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता ने समाजसेवियों के साथ नदी तट का अवलोकन किया. नदी के किनारे समतलीकरण, वृक्षारोपण, सौंदर्यीकरण, आरती, घाट की सफाई इत्यादि की योजना पर चर्चा की. साथ ही गंगा की तर्ज पर स्वर्णरेखा आरती मंडप के निर्माण, प्रतिदिन संध्या आरती की शुरुआत एवं स्वर्णरेखा पर्यटन का विकास पर चर्चा हुई, जो मंत्री बन्ना गुप्ता की दूरदर्शी परिकल्पना है. सोनारी दोमुहानी को विकसित करने के लिए उन्होंने यहां पर जेसीबी की मदद से काम शुरू करा दिया है.

जमशेदपुर की डीसी विजया जाधव समेत अन्य तमाम पदाधिकारी भी वहां पहुंचे और काम को और तेज करने को कहा. इस दौरान खुद मंत्री बन्ना गुप्ता मेहनत करते नजर आये. वे खुद पूरे स्थल के विकास को लेकर काफी मेहनत करते नजर आये. इसके बाद नदी तट के विकास को लेकर पर भी कई तरह के नये कार्य की शुरुआत करायी है. गंगा की तरह निर्मल करते हुए इसमें आरती की व्यवस्था शुरू किया जा रहा है. इस कड़ी में यह काम शुरू कर दिया गया है. इसको लेकर उन्होंने समाज से मदद ली है. शुक्रवार को मंत्री बन्ना गुप्ता ने मारवाड़ी समाज के कई समाजसेवियों से इन मुद्दों पर वार्ता की. इस समूह का नेतृत्व कांग्रेस नेता अशोक चौधरी कर रहे थे.

उनके साथ झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रिंगसिया, संयुक्त महामंत्री दीपक पारीक, अजय चेतानी, सांवरमल अग्रवाल, राजनीतिक विभागीय मंत्री कमल किशोर अग्रवाल, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के उपाध्यक्ष सन्नी संघी, महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सयुंक्त मंत्री बलराम अग्रवाल, अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष महेश सोंथालिया, जुगसलाई संयोजक लोचन मेंगोतिया, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष अशोक मोदी इत्यादि कई सदस्य उपस्थित थे. सभी समाजसेवियों ने यह विश्वास दिलाया कि मंत्री बन्ना गुप्ता की स्वर्णरेखा समग्र योजना पर मारवाड़ी समाज उनके साथ है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने अशोक चौधरी को मिठाई खिलाकर मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद हेतु होने वाले चुनाव की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी.





