
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी दोमुहानी नदी में चल रहे जेसीबी और मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयासों का विरोध भी शुरू हो गया है. राज्य के पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय ने इसको लेकर अपना विरोध जताया है और इस पर कड़ी आपत्ति जतायी है. उन्होंने एक ट्विट किया है. इस ट्विट में उन्होंने नदी तट पर चल रहे जेसीबी की तस्वीरों को साझा करते हुए कहा है कि जमशेदपुर दोमुहानी पर ये पोकलेन स्वर्णरेखा नदी का पेट किसके आदेश से फाड़ रहे है? यह गैर कानूनी काम कौन सरकारी व्यक्ति या एजेंसी करा रही है ? पोकलेन पकड़कर कौन लाया है? स्वर्णरेखा के अतिक्रमण पर केस संख्या डब्ल्यूपी पीआइएल 1325/2011, जिसमें वे इंटरवेनर है, आदेशोपरांत आज भी लंबित है. इसके बाद उन्होंने एक और ट्विट किया है, जिसमें कहा गया है कि विधानसभा समिति बैठक के लिए रांची पहुंचते ही सूचना मिली कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दबंग मंत्री बन्ना गुप्ता जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी से जबरन पोकलेन छिनवाकर स्वर्णरेखा नदी का पेट फाड़ रहे हैं. जमशेदपुर के आधा दर्जन धनवान उनकी मदद में वहां जमे हैं. काम निजी धण का है, सरकारी योजना का नहीं है.





