जमशेदपुर : टाटा स्टील के वायर एंड रॉड मिल जेडीसी द्वारा कॉन्फ्रेंस रूम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. डब्ल्यूआरएम जेडीसी के द्वारा थैलेसीमिया रोगियों की सहायता के लिए शिविर का आयोजन किया गया था. डब्ल्यूआरएम के चीफ रमेश शंकर द्वारा टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय सिंह को इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे. कार्यक्रम में डब्ल्यूआरएम के इंप्लाइज ने भाग लिया. इसमें वेंडर एंप्लॉय भी शामिल हुए. इस कैंप से एकत्रित रक्त को थैलेसीमिया से पीड़ित अथवा जरूरतमंदों को देना का निर्णय लिया गया. ब्लड डोनेशन करने वालों कर्मचारियों के लिए जलपान की व्यवस्था , प्रमाण पत्र और छोटा गिफ्ट हैंपर भी दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
क्लोजिंग सेरेमनी सीएओएणएलपी विनीत शाह द्वारा डॉक्टरों और वॉलिंटियर टीम को गिफ्ट हैंपर देकर किया गया. डब्ल्यूआरएम ने 128 यूनिट एकत्र करके नया कीर्तिमान स्थापित किया. इसमें मुख्य तौर पर सहयोग डब्लूआरएम के इंप्लाइज एवं मैनेजमेंट की तरफ से डब्ल्यूआरएम के चीफ रमेश शंकर, रिजवान हैदर, रवि सिंह, पंकज सिंह, मनमोहन तिवारी, श्रीधर, सत्यम मंगल मूर्ति, जेडीसी चेयरमैन रणवीर सिंह, कमेटी मेंबर आरके सिंह, आर के मिश्रा का रहा.



