जमशेदपुर: पटमदा पुलिस ने सुंदरपुर में एक व्यक्ति को भुजाली मारकर घायल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी कैलाश सहिस को पुलिस ने सुंदरपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा. कैलाश पर आरोप है कि उसने सुंदरपुर के रहने वाले अनिमेष महतो पर 18 जनवरी को जानलेवा हमला किया था. सर पर भुजाली मारकर उसे घायल कर दिया था. इस मामले में कैलाश सहिस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी. पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है



