जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 13बी में 20 दिन बाद घर-घर से कचरा उठाया हो रहा है. जबकि यहां से रोज कचरा उठाव होना चाहिए. जिस एजेंसी को घर-घर से कचरा उठाव का ठेका मिला है, वह लापरवाही बरत रही है. इलाके में कचरा जमा हो गया है. मानगो नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है. इससे गंदगी फैल रही है. इलाके में बीमारी फैल रही है. इलाके के लोगों में आक्रोश है. उनका कहना है कि घर-घर से कचरा उठाव नहीं होने से लोग मोहल्ले में ही खाली पड़ी जमीन पर कचरा फेंक देते हैं. यहां कचरा जमा हो रहा है. लोगों ने मानगो नगर निगम के अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत भी की. लेकिन, कोई सुनने को तैयार नहीं है.












