बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के कालियाडिंगा चित्रेस्वर रोड के सामने झोपड़ी बनाकर रह रहे बंगाल के शंभू नामक व्यक्ति की पत्नी खाना पकाने के दौरान साड़ी में आग लग जाने से झुलस गई. आग लगने पर महिला की शोर सुनकर वहां मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई तबतक महिला आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई. सूचना पाकर पूर्व उपमुखिया जगदीश राय वहां पहुंचे और इसकी सूचना 108 को दी. सूचना पाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची एबुंलेस ने महिला को उपचार के लिए बहरागोड़ा स्वास्थ केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने औपचारिक इलाज के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर कर दिया है.












