बहरागोड़ा : यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच पर आधारित परीक्षा पर चर्चा 2023 कार्यक्रम में शनिवार को पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने शिरकत की. श्री षाडंगी ने बहरागोड़ा टीपीएस डीएवी स्कूल से इस कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसमें 500 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इसमें पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी मुख्य वक्ता थे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुणाल षाडंगी ने उपस्थित विद्यार्थियों को बताया कि यह एक ऐसा आंदोलन है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा छात्रों, उनके माता-पिता, शिक्षकों और समाज के लोगों को एक साथ लाने के प्रयासों से प्रेरित है, जहां प्रत्येक बच्चे के अद्वितीय व्यक्तित्व का उत्सव मनाया जाता है, बच्चों को प्रोत्साहित किया जाता है और खुद को पूरी तरह से अभिव्यक्त करने का मौका दिया जाता है. कुणाल षाडंगी ने पथ प्रदर्शक, बेस्टसेलिंग पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ के माध्यम से शिक्षा के लिए एक ताज़ा दृष्टिकोण रेखांकित किया. छात्रों के ज्ञान और समग्र विकास को प्राथमिकता देने पर भी उनका खासा ज़ोर रहा. कुणाल षाडंगी ने सभी से आग्रह किया कि परीक्षा को अनावश्यक तनाव और जीवन-मरण की स्थिति बनाने के बजाय इसे सकारात्मक तरीके से देखें. सीखना एक सुखद, पूर्ण और अंतहीन यात्रा होनी चाहिए. सभी प्रतिभागियों को नाम्या स्माइल फ़ाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किये गए. मौके पर डीएवी स्कूल के शिक्षक लोकनाथ शाह, सम्राट भद्र, श्वेता सिन्हा, डॉ श्रद्धा सुमन, पूर्णेंदु पात्र समेत अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.











