जमशेदपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ पांडेय की 22वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सुरेंद्र नाथ मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से सेवा एवं सामाजिक सरोकार के तहत कंबल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया.इस अवसर पर बर्मामाइंस स्थित हिंद आश्रम में जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं भोजन का वितरण किया गया, जबकि साकची स्थित शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों के बीच नाश्ते का वितरण किया गया. संपूर्ण कार्यक्रम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में आयोजित किया गया.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के प्रवक्ता कुणाल सारंगी एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे. दोनों अतिथियों ने स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व, उनके सादगीपूर्ण जीवन एवं समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और विचार आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने कहा कि सुरेंद्र नाथ पांडेय ने अपने सार्वजनिक जीवन में सादगी, सेवा और जनसरोकार को हमेशा प्राथमिकता दी.इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़े)

वही सुरेंद्र नाथ पांडेय के आवास पर ट्रस्ट की चेयरपर्सन शैल देवी के नेतृत्व मे श्रद्धांजलि आयोजित की गई.कार्यक्रम में केबल यूनियन के महासचिव उदय कांत शर्मा, यूथ इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष पांडेय,शिव शंकर तिवारी, त्रिभुवन नाथ मिश्रा, सुल्तान अहमद, शमशेर आलम, विजय तिवारी, राज पांडेय, शिवांश तिवारी, आलोक रजक एवं मनोज दास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.. ट्रस्ट के उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया.












