जमशेदपुर: आदित्यपुर थाना अंतर्गत हथियाडीह सिटी मंडी स्थित राइस मिल में काम करने के दौरान एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया है. मजदूर को एमजीएमअस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने कैमरे के पीछे जानकारी देते हुए बताया कि काम करने के दौरान मजदूर ऊंचाई से गिर गया था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी. घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है. इसके बाद कंपनी की गाड़ी से उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय खोकन मार्डिया के रूप में हुई है, जो कोलकाता का रहने वाला था.(नीचे भी पढ़े)

. वहीं, मौके पर मौजूद कंपनी के अधिकारी कैमरे के सामने आने से बचते नजर आए. उन्होंने इस पूरे मामले पर कैमरा के सामने कुछ भी कहने से और जानकारी देने से इनकार कर दिया.अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मजदूर की मौत किन परिस्थितियों में हुई क्या वह सच में ऊंचाई से गिरा था? अगर गिरा था, तो ऊंचाई कितनी थी और हादसे के वक्त वहां क्या परिस्थितियां थीं. इन सभी सवालों का जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.












