जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के क्रम में शनिवार को एसडीओ सह जुगसलाई के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (प्रभारी) पीयूष सिन्हा के निदेशानुसार जुगसलाई नगर परिषद एवं यातायात थाना की संयुक्त टीम के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नया बाजार से डी बी रोड नाला तक प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक, अतिक्रमण, गन्दगी फ़ैलाने वालो के खिलाफ, बिना ट्रेड लाईसेंस के व्यापार करने वालो के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस क्रम में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमान करने के लिए- पिंटू स्टोर से , अतिक्रमण करने के लिए- साई रेडिमेट से, बिना ट्रेड लाईसेंस के व्यापार के लिए- साई रेडिमेट एवम गन्दगी फ़ैलाने वालो आदि से कुल 20,300 रूपया जुर्माना वसूला गया.(नीचे भी पढ़े)

इसमें से केवल पिंटू स्टोर, डी बी रोड जुगसलाई से कुल 175 किलो ग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवम थार्मोकल के बस्तूए जब्त किया गया.विदित हो कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) के नियम 2021 के अंतर्गत यह स्पष्ट किया गया है कि प्लास्टिक से बने कैरी बैग या उत्पाद जिनकी मोटाई 75 माइक्रोन से कम है एवं गैर बुना हुआ प्लास्टिक कैरी बैग जो 60 ग्राम प्रति वर्ग मीटर से कम है के उपयोग 30 सितम्बर 2021 से प्रतिबंधित है. साथ ही 01 जनवरी 2023 से 120 माइक्रोन की मोटाई से कम के प्लास्टिक के बने कैरी बैग या उत्पादों का आयात,भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग दंडनीय अपराध है. इसमौके पर नगर प्रबंधक राजेंद्र कुमार, लूकेश कुमार सिंह, कनीय अभियंता मुकेश कुमार मोदी, मो जलालउद्दीन अंसारी, प्रभारी कर दरोगा ज्ञानेश्वर प्रसाद, प्रभारी कर वसूलक हितनारायण सिंह , सफाई पर्यवेक्षक अजय कुमार सिंह, सहेंद्र कुमार सिंह, मंजीत कुमार, नवीन कुमार, हसीन खान, गृह रक्षक संतोष यादव, नीरज कुमार,यातायात थाना से थाना प्रभारी श्रीमति संगीता कुमारी व उनकी की संयुक्त टीम आदि मौजूद थे.












