जमशेदपुर : झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संडे मार्केट स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और बलिदान का प्रतीक है. उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध ऐतिहासिक उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व कर आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

उनका संघर्ष और विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने कहा कि 15 नवंबर झारखंड के इतिहास का गौरवशाली दिन है. यह दिन हमें राज्य के निर्माण के लिए किए गए संघर्ष और यहां के वीर सपूतों के योगदान का स्मरण कराता है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुलविंदर सिंह पन्नू, प्रकाश कोया, संजीव सिंह, राजेश प्रसाद, दीपक गौड़, अशोक सिंह, इंद्रजीत सिंह, विजय राव, हरविंद्र सिंह, शंकर कर्मकार, अर्जुन यादव, विजय सिंह, अवतार सिंह परमार, सुलोचना देवी एवं लक्ष्मी सरकार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.












