बहरागोड़ा: बहरागोड़ा में शनिवार की देर शाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. घाटशिला के एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो के नेतृत्व में बहला पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल की है. शनिवार की शाम गुप्त सूचना के अधार पर पुलिस कालियाडिंगा चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे वाहनों की जांच करने के दौरान एक वाहन से भारी मात्रा में गांजा से लदा वाहन को जब्त किया है. पुलिस ने वाहन समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है मामले की जांच कर रही है.(नीचे भी पढ़े)
मिली जानकारी के अनुसार उक्त वाहन में भारी मात्रा में गांजा लदा है और उक्त वाहन से ओड़िशा से गांजा लेकर बहरागोड़ा के रास्ते बिहार जा रहा था.पुलिस इस मामले में कुछ भी नहीं बता रही हैं. विदित हो कि पुलिस इस मामले का खुलासा रविवार को संवाददाता सम्मेलन कर करेगी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और हिरासत में लिए लोगों से पुलिस पुछताछ कर रही है.













