बोकारो:बोकारो स्टील के द्वारा सेल स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर रविवार को हाफ मैराथन का आयोजन किया गया. इस मैराथन में 21,105 और दिव्यांगों ने 2 किलोमीटर की रेस में शामिल हुए.
बोकारो सेक्टर चार स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम से हाफ मैराथन की शुरुआत हुई. इस मैराथन में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड एडीजी अनिल पालटा शामिल हुए. बोकारो स्टील के डायरेक्टर इंचार्ज अमरेंदु प्रकाश और एडीजी अनिल पालटा ने फ्लैग ऑफ कर इस हाफ मैराथन की शुरुआत की. मैराथन में बोकारो के डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन झा, एसडीएम चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में भाग लिए. एडीजी अनिल पालटा ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सबसे सस्ता साधन है दौड़ लगाना और बोकारो स्टील के द्वारा एक बेहतर शुरुआत की गई है .(नीचे भी पढ़े)

जिस प्रकार दूसरे शहरों में हाफ मैराथन की एक अलग पहचान है. बोकारो के हाफ मैराथन की आने वाले समय में एक अलग पहचान होगी.बोकारो स्टील के डायरेक्टर इंचार्ज अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि बोकारो ने सिर्फ स्टील ही नहीं बनाने का काम किया है बोकारो स्टील में लोग भी बनाने का काम किया है और यह खुशी और उमंग का एक बड़ा उदाहरण है. आने वाले समय में इसी प्रकार बोकारो के लोग खुश रहें और इसी तरह का आयोजन प्रत्येक वर्ष बोकारो स्टील के द्वारा किया जाता रहेगा. हम चाहते हैं कि बोकारो आसमान से भी आगे जाना है इसी स्प्रिट के साथ हम आगे बढ़ेंगे.











