गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के काशपानी गांव के पास अनियंत्रित बाइक पेड़ में टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि पांच साल का बच्चा घायल हो गया. बच्चे को अंदुरूनी चोट लगी है. बच्चे का उपचार गालूडीह के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. बताया जा रहा है कि बागालगोड़ा निवासी ओपीन महतो (45) किसी काम से अपने नाती के साथ बाइक पर सवार होकर बाघुड़िया से अपने घर बागालगोड़ा आ रहे थे. इस दौरान काशपानी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ टकरा गई.(नीचे भी पढे)
जिससे ओपीन महतो बुरी तरह से घायल हो गए. घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद गालूडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से ओपीन महतो को 108 एंबुलेंस बुलाकर अनुमंडल अस्पताल भेजा. जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सक बचा नहीं पाए. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं शाम को शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया.













