जमशेदपुर : टेल्को उर्दू स्कूल के एलुम्नाइ की ओर से टेल्को मिल्लत हॉल में एलुम्नाइ मीट सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें स्कूल के पहले बैच, 1984 से लेकर वर्ष वर्ष 2022 तक के पूर्व विद्यार्थियों ने शिरकत की. इनमें कई एनआरआइ भी शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

टेल्को उर्दू स्कूल के बच्चों के करियर काउंसलिंग, उनके सामाजिक उत्थान एवं एलुम्नाइ की स्कूल से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए. इनमें अमेरिका से आये वैज्ञानिक सफदर जावेद, इंजीनियर जकी अकमल, दुबई से तौकीर अहमद, कतर से फ़िरोज़ जावेद, दक्षिण अफ्रीका से ज़ुल्फिकार अहमद, मिस्र से अरशद, अशरफ अली, टाटा हिताची के उप प्रबंधक शम्स रज़ा व जावेद अख्तर, सऊदी अरब से सुफियान, माज़ और सालिक ने बच्चों का मार्गदर्शन किया एवं उनका मनोबल बढ़ाया. समारोह में स्कूल के प्रथम बैच, 1984 के छात्र मो अनस मुख्य अतिथि थे.











