• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 19, 2026
20 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand akvaan alert : चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ से निपटने के लिए झारखंड सरकार अलर्ट मोड में, जान-माल का नुकसान कम से कम हो, इसके लिए हर तरह की तैयारी सुनिश्चित करने का विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश

November 19, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए झारखंड सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है. राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आपदा आने के बाद राहत पहुंचाना ही नहीं, बल्कि आपदा से पहले ऐसी तैयारी करना है, जिससे आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो और संभावित नुकसान को रोका जा सके. बैठक में चक्रवात के संभावित प्रभाव, भारी बारिश की आशंका, किसानों की खड़ी फसल, आम नागरिकों की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. चक्रवात के कारण राज्य में जान-माल का नुकसान कम से कम हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं. सभी जिलों के उपायुक्त, सिविल सर्जन, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. बैठक में किसानों की फसल को लेकर विशेष चिंता व्यक्त की गई। मंत्री ने कहा कि राज्य में अभी तक लगभग 25 प्रतिशत धान की कटाई हुई है, जबकि करीब 75 प्रतिशत धान की फसल खेतों में खड़ी है. ऐसे में यदि चक्रवात के प्रभाव से लगातार भारी बारिश होती है तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. (नीचे भी पढ़े)

डॉ. अंसारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश से फसलों को नुकसान होने की स्थिति में तत्काल पंचायत और प्रखंड स्तर पर सर्वे कराया जाए। कृषि विभाग, अंचल प्रशासन और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से नुकसान का आकलन करें, ताकि प्रभावित किसानों को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित राहत और मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित बारिश के मद्देनजर जलभराव, निचले इलाकों में पानी जमा होने, कच्चे मकानों को नुकसान, पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने तथा ग्रामीण सड़कों के प्रभावित होने जैसी परिस्थितियों से निपटने की तैयारी रखी जाए. आपदा की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए सभी जिलों के सिविल सर्जनों को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, एंबुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है. मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है. प्राकृतिक आपदा को रोका नहीं जा सकता, लेकिन बेहतर तैयारी और समय पर कार्रवाई से नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि आपदा के कारण झारखंड के किसी भी नागरिक को परेशानी न उठानी पड़े. खासकर हमारे किसान भाइयों की मेहनत और उनकी फसल सुरक्षित रहे। जान-माल का नुकसान कम से कम हो, इसके लिए मैंने सभी स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. सभी अधिकारी पूरी तत्परता के साथ काम करें. उन्होंने राज्य की जनता से भी अपील की कि मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, तेज हवा और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना दें.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur congress : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद
खबर

jamshedpur congress : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

November 19, 2026
jamshedpur congress : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 26 नवंबर को रांची में आयोजित संविधान रक्षार्थ मार्च में हजारों की संख्या में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

jamshedpur rural-चाकुलिया में जोहार फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur congress : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

jamshedpur congress : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के तत्वावधान में देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा...

jamshedpur congress : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 26 नवंबर को रांची में आयोजित संविधान रक्षार्थ मार्च में हजारों की संख्या में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

jamshedpur congress : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 26 नवंबर को रांची में आयोजित संविधान रक्षार्थ मार्च में हजारों की संख्या में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक जिला अध्यक्ष परविंदर...

jamshedpur rural-चाकुलिया में जोहार फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

jamshedpur rural-चाकुलिया में जोहार फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बरडीकानपुर- कालापाथर पंचायत के मधुपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में जोहार भारत फाउंडेशन के बैनर तले...

xavier public school dorkasai-वीर जवानों के सम्मान में ज़ेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई का कार्यक्रम आयोजित, सीआरपीएफ के जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

xavier public school dorkasai-वीर जवानों के सम्मान में ज़ेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई का कार्यक्रम आयोजित, सीआरपीएफ के जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर:देश की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले वीर जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान को नमन करते हुए जेवियर...

jamshedpur akvan storm school closed : अकवन चक्रवात को लेकर स्कूलों के इन कक्षाओं को बंद करने का आदेश, जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने जारी किया सरकुलर

jamshedpur akvan storm school closed : अकवन चक्रवात को लेकर स्कूलों के इन कक्षाओं को बंद करने का आदेश, जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने जारी किया सरकुलर

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर में चक्रवात तूफान अकवन और भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने जमशेदपुर के सारे...

mango nagar nigam new facility : मानगो में पेयजल व्यवस्था होगी और बेहतर,पांच क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया कार्य का विधिवत शुभारंभ, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

mango nagar nigam new facility : मानगो में पेयजल व्यवस्था होगी और बेहतर,पांच क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया कार्य का विधिवत शुभारंभ, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने और लंबे समय से पानी की...

tata steel samvaad : संवाद 2026 का समापन, जनजातीय ज्ञान, कहानियों और विचारों का जश्न, दिखी जनजातीय संस्कृति

tata steel samvaad : संवाद 2026 का समापन, जनजातीय ज्ञान, कहानियों और विचारों का जश्न, दिखी जनजातीय संस्कृति

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन संवाद 2026 का समापन गुरुवार देर शाम जमशेदपुर के बिष्टुपुर के...

Jamshedpur rural bahragora grih pravesh : बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया में पांच अबुआ आवास लाभुकों का कराया गया गृह प्रवेश, मुखिया राम मुर्मू ने फीता काट कर लाभुकों का गृह प्रवेश कराया

by Team Sharp Bharat D
November 19, 2026

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया में गुरुवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur congress : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

jamshedpur congress : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 26 नवंबर को रांची में आयोजित संविधान रक्षार्थ मार्च में हजारों की संख्या में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

jamshedpur rural-चाकुलिया में जोहार फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

xavier public school dorkasai-वीर जवानों के सम्मान में ज़ेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई का कार्यक्रम आयोजित, सीआरपीएफ के जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

jamshedpur akvan storm school closed : अकवन चक्रवात को लेकर स्कूलों के इन कक्षाओं को बंद करने का आदेश, जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने जारी किया सरकुलर

mango nagar nigam new facility : मानगो में पेयजल व्यवस्था होगी और बेहतर,पांच क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया कार्य का विधिवत शुभारंभ, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News