चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर में गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुतु्म्बा जंगल में आइइडी ब्लास्ट में किशोर (17 वर्षीय) घायल हो गया है. आइइडी भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा लगाया गया था. जहां कटंबा गांव में किशोर घायल हो गया है. पगडंडी के रास्ते अपने गांव जा रहा था. उसे इलाज के लिए सीआरपीएफ के जवान ने गाईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जिसके प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है. गौरतलब है कि इससे पूर्व भी नक्सलियों द्वारा जंगल इलाकों में सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था. इससे पूर्व भी आइइडी की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो चुकी है.



