देवघर : देवघर सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष आज स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया. बबिता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस धरना में देवघर जिले के सैकड़ों अनुबंध कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अरुण कापरी, संजीव कुमार मिश्र, विभूति कुमार इत्यादि का समर्थन रहा. वहीं अलका कुमारी, आरती कुमारी, बबिता कुमारी, रानी कुमारी नूतन किरण मंडल, आभा कुमारी, विपिन कुमार, अमर ज्योति, मंजू टुडू, पुनीत यादव, राजकिशोर, आयशा सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं देवघर जिले में टावर चौक के निकट गांधी जी की मूर्ति के समक्ष आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राहुल सौरभ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में उपवास में रह कर धरना प्रदर्शन किया, जिसमें विस्तृत कमेटी के सदस्य उमाकांत बर्णवाल, संदीप यादव, मुन्ना यादव, संजय रजक, पंकज कुमार शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)

उधर राजभवन के समक्ष अनशन के दूसरे दिन 21 अनशनकारियों के समर्थन में जिले के सैकड़ों अनुबंध कर्मचारी मौजूद रहे. यहां देवघर जिले के मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में ब्रह्मचारी अजय कुमार, निरंजन कुमार, संगीत राजहंस, कविता कुमारी, ममता कुमारी, शिवरानी कुमारी, ममता कुमारी-2 भी अनशनकारी अनुबंध कर्मियो के साथ उपस्थित रहे.



