जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 11.15 बजे ध्वजोत्तोलन किया जायेगा. साकची रेड क्रॉस भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त सह रेड क्रॉस की अध्यक्ष विजया जाधव राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगी. इस कार्यक्रम से पूर्व रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकर्ता एम्बुलेंस व फर्स्ट एड टीम के साथ बिष्टुपुर गोपाल मैदान में जिला प्रशासन के मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेकर अपनी सेवा देगी. रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है.



