जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 10 में हुए शब्बीर हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी मोहम्मद शाहिद उर्फ वजीर ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 4 में आईमार्ट के नजदीक चौड़ा लाइन का रहने वाला है. आरोपी शाहिद शब्बीर हत्याकांड में नामजद नहीं था. पुलिस को तफ्तीश के क्रम में उसका नाम पता चला. पुलिस को पता चला कि इस हत्याकांड में शाहिद भी था. इसके बाद पुलिस ने बुधवार को उसके घर में छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया है. लिखा पढ़ी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.



