जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को पुराना कोर्ट गोल चक्कर के पास स्थापित संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्हें संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिला, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम सभी को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताये मार्ग पर चलना चाहिए. उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने हमें संविधान की शक्ति दी है.



