रांची: 1932 का खतियान को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने लौटा दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की बैठक में स्थानीय नीति विधेयक 1932 खतियान आधारित पास किया था. रविवार को राज्यपाल रमेश बैस ने उसे एक सिरे से खारिज करते हुए वापस लौटा दिया है. राज्यपाल ने कहा है कि सरकार इस विधेयक की वैधानिकता की समीक्षा करें या संविधान के अनुरूप एवं उच्च न्यायालय के आदेशों और निर्देशों के अनुरूप है या नहीं.
:











