जमशेदपुर : जमशेदपुर में 31 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रस्तावित खतियानी जोहार यात्रा को लेकर जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के गदरा क्षेत्र में एक बैठक पंचायत अध्यक्ष बबलू महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी मुख्य अतिथि थे. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में विधायक मंगल कालिंदी ने मुख्यमंत्री की खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाने एवं अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल कराने को कहा. श्री कालिंदी ने बताया कि कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काफी उत्साह है. जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व आम लोग शामिल होंगे. मौके पर मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष पालटन मुर्मू, मिथुन चक्रवर्ती, जितेन्द्र सिंह, मुनव्वर हुसैन, ग्राम प्रधान सुखलाल हेम्ब्रम, पंचायत अध्यक्ष बबलू महतो, विकास स्वर्णकार, विजय यादव, कन्हैया पाण्डे, नीरज, सूरज, सागर महतो, अब्दुल कादिर, नितिन एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.



