जमशेदपुर: गुरुद्वारा साहब गोलपहाड़ी में सिख नौजवान सभा द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं स्त्री सत्संग सभा के सौजन्य से बाबा दीप सिंह जी का जन्म दिवस मनाया गया. इस मौके पर सीजीपीसी के नवनिर्वाचित प्रधान सरदार भगवान सिंह झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, निशान सिंह, नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखविंदर सिंह राजू, परमजीत सिंह काले, महेंद्र सिंह, रविंदर सिंह, रणजीत सिंह, मथारू कई गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधानों चुनाव एवं संचालन समिति को शाल भेंट कर गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया. वहीं दूसरी और भगवान सिंह ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान लखविंदर सिंह चेयरमैन इंदरजीत सिंह सीनियर मीत प्रधान गुरचरण सिंह टीटू महासचिव सविंदर सिंह सेंट्रल सीख स्त्री सत्संग सभा के प्रधान सुखजीत कौर गोल पहाड़ी की प्रधान परमजीत कौर परसुडीह की प्रधान जसविंदर कौर नौजवान सभा के छोटू सिंह एवं अन्य को सम्मानित किया. इसके अलावा सम्मानित होने में कीताडीह के प्रधान जगजीत सिंह गांधी, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सुखदेव सिंह बिट्टू, चरणजीत सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, हरजिंदर सिंह आदि को भी सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढ़े)

इधर आज गम्हरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिख नौजवान सभा हिस्ट्री सत्संग सभा के सहयोग से बाबा दीप सिंह जी का जन्मदिवस बड़े पैमाने पर मनाया गया. इस मौके पर सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह को कृपाण एवं बाबा दीप सिंह की तस्वीर भेंट की गई. झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान शैलेंद्र सिंह साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशांत सिंह, सिख बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला, अमरजीत सिंह, अमरजीत सिंह भामरा, गुरदयाल सिंह, जगजीत सिंह गांधी, परमजीत सिंह काले, सतनाम सिंह घुम्मन, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, परमजीत सिंह रोशन, सुखदेव सिंह बिट्टू, रविंद्र सिंह, रवि जगजीत, जगजीत सिंह गोल्डी आदि को शाल देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर भगवान सिंह ने कहा बाबाजी दीप सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डाला वही शैलेंद्र सिंह ने बाबा जीवन सिंह जी के जीवन से प्रेरणा लेकर अपना जीवन सफल बनाने का अनुरोध किया. (नीचे भी पढ़े)

गम्हरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा किए गए सहयोग के लिए सेंट्रल कमेटी के प्रधान ने भगवान सिंह ने चेयरमैन चंचल सिंह, प्रधान डॉ अमरजीत सिंह, महासचिव भूपेंद्र सिंह, सौदागर सिंह, सतवंत सिंह, चरण सिंह, इंदरजीत, इंदरजीत सिंह, निर्मल सिंह, सिख नौजवान सभा के प्रधान जगजीत सिंह कलसी स्त्री सत्संग सभा की प्रधान राजेंद्र कौर, करतार कौर आदि को शाल भेंट कर सम्मानित भी किया गया. इस मौके पर गुरु का लंगर का भी प्रबंध किया गया था.




