बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मौदा गांव के श्रीश्री मदन मोहन जीउ मंदिर के चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दुसरे दिन बामडोल गांव स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट से गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में शामिल दर्जनों महिलाओं ने अपने सिर पर जल से भरा कलश लेकर कीर्तन मंडलियों के साथ चल रही थी.(नीचे भी पढे)
कलश यात्रा जानाडीह, खुदपुटली, चौरंगी होते हुए करीब 6 किमी की दुरी तय कर कलश यात्रा मंदिर के बास बने यज्ञ स्थल पहुंचकर कलश यात्रा समाप्त हुई. कलश यात्रा में शामिल महिलाएं प्रभू के जयकारे लगे रही थी. कलश यात्रा के पश्चात पंडित तारणी प्रसाद चौधरी,अभिषेक पानी, शक्ति रंजन त्रिपाठी ने मंत्रोच्चारण कर यज्ञ प्रारंभ किया. मंदिर में पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.











