अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के निवासी राहुल करमाली नामक युवक की हत्या के मामले की जांच की धीमी रफ्तार से नाराज उसके परिजनों ने एसपी ऑफिस पहुंच कर वहां अपना विरोध प्रदर्शित किया. राहुल के परिजनों ने वहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के निवासी युवक राहुल करमाली की विगत अक्तूबर माह में अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने इस मामले के अनुसंधान के क्रम में इसके एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया., किन्तु तीन माह बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक न तो उसका पता लगा पायी और न ही उसकी स्कूटी ही ढूंढ़ पायी है. मृतक (अब पुलिस भी उसे हत्या मान कर चल रही है) के बारे में कुछ भी खुलासा नही होने तथा अनुसंधान में पुलिस की उदासीनता को देखते हुए मृतक के परिजन तथा स्थानीय लोगों का सब्र जवाब दे गया तो लोग मृतक के पोस्टर लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गये एवं मृतक को न्याय दिलाने की मांग करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की. (नीचे भी पढ़ें)
मृतक की मां तथा भाई ने पुलिसिया अनुसंधान पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के तीन महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस न उसका शव बरामद कर पायी है और न ही उसकी स्कूटी ही बरामद कर पायी है. वहीं सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. उनकी गिफ्तारी के बाद पूरे मामले पर से स्वतः ही रहस्य का पर्दा हट जाएगा.











