जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित धर्म सास्था मंदिर में चल रहे सास्था प्रीति महोत्सव के तीसरे दिन महा रुद्र यज्ञ का आयोजन हुआ. यज्ञानुष्ठान संपन्न कराने के लिए बाहर से आये वेद पंडितों ने 11 बार महारुद्र यज्ञ का आयोजन एवं जाप का आयोजन किया. (नीचे भी पढ़ें)
मंदिर में चल रहे सास्था प्रीति महोत्सव के तीसरे दिन महागणपति हवन के साथ शुरू हुए यज्ञानुष्ठान के तहत पुरोहितो ने 22 कलशों की स्थापना कर महा रुद्र यज्ञ की शुरुआत की. पुरोहितों ने 11 बार महा रुद्र यज्ञ संपन्न कराने के पश्चात जाप भी किया. रुद्र महायज्ञ का आयोजन आगामी 2 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान पुरोहितों द्वारा रुद्रम का पाठ भी किया जायेगा. यज्ञानुष्ठान के पश्चात मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों ने सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया. (नीचे भी पढ़ें)
यज्ञ के सारे अनुष्ठान मुख्य पुरोहित ब्रह्मर्षि विजय भानु गणपतिगल एवं मंदिर के चेयरमैन पीएन शंकरन के निर्देशन में संपन्न कराये जा रहे हैं. संध्या समय कर्मार्चना एवं वेद पंडितों द्वारा वेद पाठ के साथ आज के यज्ञानुष्ठान सपन्न हुए.











