जमशेदपुर : संस्कार भारती की जमशेदपुर महानगर शाखा की ओर से स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के तहत नवोदित रचनाकारों के लिए आयोजित त्रिस्तरीय स्पर्धा ‘काव्योदय’ के प्रथम चरण में तुलसी भवन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. डॉ रागिनी भूषण की अध्यक्षता में आयोजित इस कवि सम्मेलन में 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के नवोदित कवि-कवयित्रियों ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया. (नीचे भी पढ़ें)
आयोजन में जिला स्तरीय निर्णायक समिति ने कविताओं की प्रस्तुति के आधार पर जिन प्रतिभागियों का चयन किया. इनमें उत्कृष्ट 3 रचनाकारों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. इन रचनाकारों को अब प्रदेश स्तरीय ‘काव्योदय’ आयोजन में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा. (नीचे भी पढ़ें)
स्पर्धा में उत्कर्षा सिन्हा प्रथम, आरती शर्मा द्वितीय व चन्दन कुमारी तृतीय रहीं. निर्णायक की भूमिका में उपाध्यक्ष डॉ मुदिता चंद्रा, प्रांतीय नाट्य विधा सह प्रमुख अनिता सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य मानचंद अग्रवाल रहे. इस अवसर पर ख्याति प्राप्त कवि शेषनाथ सिंह शरद मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने नवोदित रचनाकारों को कविता के शिल्प एवं शैली से काव्य लेखन के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि ‘कविता ईर्षा, लोभ, मोह ना दुराव है, बल्कि दिल से दिल के बीच की दूरी का आभाव है कविता’. अध्यक्षीय वक्तव्य में डॉ रागिनी भूषण ने अपनी कविता के माध्यम से प्रभु श्रीराम की वेदना को व्यक्त करते हुए कहा कि ‘जब से सीता को विदा किया, मैं भी तो सुख से कहां जिया।’ (नीचे भी पढ़ें)
संस्कार भारती के जमशेदपुर महानगर मंत्री विजय भूषण ने बताया कि राज्य की सभी इकाइयों की ओर से 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के नवोदित रचनाकारों के लिए काव्योदय स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें चयनित युवा रचनाकारों को क्षेत्रीय काव्योदय प्रतियोगिता में सम्मानित किया जाएगा.











