जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट सोसाइटी की ओर से बुधवार को बिष्टुपुर स्थित एक होटल में बजट के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गयी. इसमें जमशेदपुर के 50 से अदिक प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड एकाउंटेंट बड़े पर्दे पर बजट देखने के लिए जुटे. सभी सदस्यों ने बजट के उपरांत आपस में बजट के प्रावधानों पर परिचर्चा कर निष्कर्ष निकालने की कोशिश की कि यह बजट आम लोगों के लिए कैसा रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में सीए सोसायटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सचिव कौशलेंद्र दास, कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने आने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपाल हरलालका, गोविंद अग्रवाल, पीएन सिंघारी, सतबीर सिंह भाटिया, विशन अग्रवाल, जगदीश खंडेलवाल, किशन चौधरी, रमाकांत गुप्ता, राजेश अग्रवाल, मनीष केडिया, प्रभात सेक्सरिया, ठाकुर अमर सिंह, मनीष मूनका, पंकज सिंगारी, पवन अग्रवाल, सुगम सरायवाला, रमेश अग्रवाल, विनोद सरायवाला, महेश अग्रवाल, विनीत मेहता, रवि गुप्ता, अमित अग्रवाल, सरोज कांत झा, शिशिर मिश्रा, पवन झा, चेतन अग्रवाल, दयाशंकर, धर्मेश कुमार, पंकज अग्रवाल, संजय गुप्ता आदि उपस्थित थे.











