जमशेदपुर: बिरसा सेना ने बुधवार को साकची गोलचक्कर पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस का पुतला फूंका. बिरसा सेना के दिनकर कच्छप की अगुवाई में यह पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया. दिनकर कच्छप ने बताया कि झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस झारखंड के बारे में कुछ नहीं जानते हैं. फिर भी उन्होंने 1932 के खतियान वाली स्थानीय नीति के विधेयक को वापस कर दिया है.(नीचे भी पढ़े)
वह इस स्थानीय नीति को नहीं लागू करने देना चाहते हैं. इसीलिए उनका यहां पुतला फूंका जा रहा है. उन्होंने कहा कि रमेश बैस के खिलाफ आदिवासियों में रोष है, लोग नाराज हैं. लोगों का कहना है कि झारखंड में 1932 के खतियान वाली स्थानीय नीति ही लागू होगी.











