बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के खंडामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय का मंगलवार को 84वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. समारोह के मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती ने विद्यालय संस्थापक दिवंगत तारापद षाड़ंगी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. विद्यालय के शिक्षकों ने अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. विधायक विधायक समीर महंती ने कहा कि ओड़िया भाषा प्राचीन भाषा है. ओड़िया भाषा विकास और प्रचार प्रसार के लिए विद्यार्थी आगे आएं. ओड़िया भाषा एक मधुर भाषा है. खंडामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा की ज्योत जला रही है. इस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र आज देश-विदेश में उच्च पदों पर कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर ओड़िया भाषा की संरक्षण करना होगा.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता़ और मैट्रिक में विद्यालय के प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मंच का संचालन प्रो धनंजय सिंह ने किया. इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, प्रखंड सह बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, उपाध्यक्ष नव कुंवर, संगठन सचिव रासबिहारी साव, समीत्र ओझा, अरुण बारीक, बिशु ओझा, बुद्धदेव साव, चिरंजीत बारीक, बुला कुंवर, शंशाक बेज, विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं और सभी विद्यार्थी उपस्थित थे.











