
जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखण्ड राज्य शाखा के अध्यक्ष महामहिम राज्यपाल रमेश बैस ने पीएम टीबी फ्री इंडिया कार्यक्रम को गति देने के लिए अपने कोष से रांची के दो सौ टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार तथा मल्टी विटामिन के किट उपलब्ध कराने हेतु निक्षय मित्र के रूप में राशि उपलब्ध करवाया है. इसके साथ ही राज्य के सभी जिला रेड क्रॉस को टीबी फ्री इंडिया कार्यक्रम में निक्षय मित्र बनाकर गति लाने का मार्गदर्शन दिया है. (नीचे भी पढ़े)
सभी जिला रेड क्रॉस अपने सदस्यों, समाजसेवी, व्यापारियों, उद्यमियों तथा स्थानीय विधायक, सांसद व मंत्रियों को भी निक्षय मित्र बनाकर प्रधानमंत्री के इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने को कहा. इसके लिए हर जिला के टीबी पदाधिकारी से सम्पर्क कर मरीजों की सूची प्राप्त की जा सकती है. इसके साथ ही सदस्यता अभियान सहित सभी गतिविधियों में तेजी लाकर राज्य में रेड क्रॉस को एक मजबूत संगठन के तौर पर खड़ा करना है.











