रांची : राजधानी रांची के भीड़भाड़ वाले करम टोली इलाके में शुक्रवार को एक भीषण दुर्घटना में नगर के एक चिकित्सक की जान चली गयी. करम टोली में शुक्रवार दोपहर में एक स्कूली बस के रिम्स के एक चिकित्सक डॉ सौरभ कुमार शर्मा को धक्का मार दिये जाने के कारण उनकी मौत हो गयी. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार डॉ सौरभ कुमार शर्मा भीड़ वाले करम टोली क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी एक स्कूली बस ने उन्हें चपेटे में लेते हुए धक्का मार दिया. इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. डॉ शर्मा को तत्काल रिम्स पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. रिम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ सौरभ कुमार शर्मा के आकस्मिक निधन की खबर से रिम्स ही नहीं, राजधानी रांची के पूरे चिकित्सा महकमे में शोक की लहर व्याप्त हो गयी है. उधर इस हादसे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई तेज हो गयी है. प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में चालक की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है.



