जमशेदपुर : टेल्को हुडको पार्क में टाटा स्टील की सबसिडरी कंपनी तार रॉड मिल विभाग की ओर से वनभोज का आयोजन किया गया. इसमें रॉड मिल के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. शुरुआत में कुछ गेम, अंत्याक्षरी का आयोजन हुआ जिसमें जीते प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया. वनभोज में तार कंपनी के प्लांट हेड जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि थे. उन्होंने वनभोज में कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया और कहा कि इस तरह के आयोजन हर वर्ष होने चाहिएं. जितेंद्र कुमार सिंह के अलावा ऑफिसरों में विनोद ठाकुर, राकेश शर्मा, नरेश पाल चौधरी, सौरव गुप्ता, अमित कुमार, नीलकमल चौधरी, नवनीत शर्मा भी वनभोज में शामिल हुए. वनभोज को सफल बनाने में गौरव बोस, शरत मिश्रा, दिलीप महतो, जितेंद्र तिवारी, कुलदीप सिंह, रमना मूर्ति, प्रताप सिंह, राहुल सिंह, राजेश, अखिल महतो, एके राय, विनोद त्रिवेदी, हसरत इकबाल, शंकर राव, विवेक कुमार, अर्जुन दास आदि ने अहम भूमिका निभायी.



