गालूडीह : एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपला गांव के समीप मंगलवार को एनएच 33 पर स्थित पुल से एक अनियंत्रित ट्रेलर संख्या जेएच05डीएफ9724 टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया. जिसमें चालक योगेंद्र कुमार बाल बाल बच गए. राहत की बात यह है कि गाड़ी पुल के नीचे नहीं गिरी. अगर गाड़ी पुल को तोड़कर पुल के नीचे गिर जाती, तो बड़ी घटना घट सकती थी. चालक योगेंद्र कुमार ने बताया कि वे धालभूमगढ़ से जमशेदपुर जा रहा था. इसी क्रम में भोर के करीब चार बजे पिपला के पास झपकी आने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई. उन्होंने बताया कि घटना में उनके पैर में हल्की सी चोट लगी है. वहीं घटना के बाद कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा.












