चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के माचाडीहा गांव में लाखों की लागत से निर्मित सोलर जलापूर्ति योजना महीनों से ठप है. जल मिनार के मोटर खराब होने के कारण इन दिनों सोलर बोरिंग जंगली झाड़ियों से घिरा पड़ा है. इसकी मरम्मत और साफ सफाई कराने की दिशा में किसी भी पंचायत के जनप्रतिनिधि या पंचायत के कर्मियों का ध्यान नहीं है. गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के दिनों में ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की घोर समस्या उत्पन्न हो जाती है. (नीचे भी पढ़ें)
गांव के सभी कुंआ का जल स्तर काफी नीचे चला जाता है जिस कारण ग्रामीणों को पीने के लिए पानी लाने के लिए दर-दर भटकना पड़ता है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ठप सोलर बोरिंग की मरम्मत कराने के लिए कई बार पंचायत के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों से गुहार लगाई गई है परंतु मरम्मत कराने की दिशा में अबतक किसी ने भी पहल नही किया है जिसके कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है.



