रांची : जी-20 समिट को लेकर दस अतिथि देशों के वैज्ञानिकों का दल 1 मार्च को रांची पहुंचने वाली है, इसको लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है. मंगलवार को पदाधिकारियों का एक दल पतरातू पहुंची और सारी व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने पतरातू लेक का भी निरीक्षण किया और सुविधाओं को लेकर चर्चा की. 2 मार्च को रांची में वैज्ञानिकों का दल ऊर्जा के स्थायी और वैकल्पिक स्रोतों पर चर्चा करेगी. इसके बाद 3 मार्च को विदेशी मेहमानों का दल पतरातू जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
पतरातू में रहकर वे झारखंड की कला, संस्कृति और प्राकृति की खूबसूरती को जानेगी. इस दौरान 250 कलाकारों का दल मेहमानों का स्वागत करेंगी और साथ ही विभिन्न लोक नृत्य, मांदर, बांसुरी और झारखंडी गानों की प्रस्तुति होगी. मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था जी प्लस 3 वीआईपी गेस्ट हाउस में की गई है. पतरातू लेक में नौका विहार को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है. जिसके लिए गुजरात से दो बोट भी मंगवाए गए है. तैयारियों को लेकर 22 फरवरी से 4 मार्च तक लेक रिसोर्ट आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है. 5 मार्च से इसे पुन: आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा.











